{"_id":"68daba28ddba911ee40369ee","slug":"kgbv-educational-building-and-hostel-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-453-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-134332-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 4.53 करोड़ से बनेगा केजीबीवी शैक्षिक भवन व छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 4.53 करोड़ से बनेगा केजीबीवी शैक्षिक भवन व छात्रावास
विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में बना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ।-संवाद
श्रीदत्तगंज। बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षिक भवन और छात्रावास ब्लॉक का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 4.53 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय का उच्चीकरण होगा। जिससे आने वाले दिनों में यहां पढ़ने वाली छात्राओं को 12 वीं तक की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी।
नए शैक्षिक भवन में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की व्यवस्था होगी। वहीं छात्रावास ब्लॉक में छात्राओं के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यालय की क्षमता में भी वृद्धि होगी और अधिक छात्राओं को दाखिले का अवसर मिल सकेगा। क्षेत्रवासी राजेश कुमार, शकील, अशोक यादव, रामनयन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सीमा सिंह और अनीता पांडेय ने कहा कि यह भवन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से छात्राओं को छात्रावास की कमी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे पढ़ाई में बाधा आती थी। नए ब्लॉक के बन जाने से यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।
प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण अंचल की बेटियों को अब न तो पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ेगा और न ही असुरक्षा का डर सताएगा। यह भवन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शीघ्र ही छात्रावास एवं शैक्षिक भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।