फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   KCC will be made to promote fisheries business

Balrampur News: मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा केसीसी

Sat, 12 Aug 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
KCC will be made to promote fisheries business
बलरामपुर। मत्स्य व्यवसाय में आर्थिक समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों की तर्ज पर मछली पालन से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मछली कारोबारियों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाया जाएगा। केसीसी बनने के बाद मत्स्य व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है। मत्स्य विभाग ने केसीसी बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

आर्थिक संकट के कारण मत्स्य व्यवसाय पर असर न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने केसीसी बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मत्स्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि वह इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को केसीसी बनवाकर ऋण दिलवाएं।
विज्ञापन

खुद के तालाब में मछली पाल रहे कृषक, मछली बेचने वाले व्यवसायी, मछली पकडऩे वाले मछुआरा, शासकीय तालाबों के पट्टाधारक, मछली समिति के सदस्य, फुटपाथ पर मछली बेचने वाले विक्रेता आदि केसीसी बनवाकर तीन लाख रुपये तक का ऋण लेकर अपने व्यवसाय सुदृढ़ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि आवेदक के पास अगर निजी भूमि पर तालाब है, तो उसे उस रकबे का खसरा-खतौनी देना होगा। अगर पट्टे का तालाब है तो तहसील प्रशासन की ओर से जारी पट्टे का प्रमाणपत्र लगाना होगा। इसके साथ ही निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति व आवेदक का फोटो सहित अन्य प्रपत्र जमा करके केसीसी बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed