फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh looted from a woman after breaking into her house

Balrampur News: घर में घुसकर महिला से 10 लाख के जेवर लूटे

Wed, 10 Sep 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh looted from a woman after breaking into her house
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के बघनी बहादुर गांव के एक घर में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला को चाकू दिखाकर करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवर व नकदी लूट ली। मंगलवार रात करीब एक बजे घटना हुई है। वारदात के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि चारों बदमाश बिहारी भाषा में बाेल रहे थे। घटना से पहले गांव के पास ड्रोन उड़ाया गया था। ग्रामीणों को इस घटना में ड्रोन का प्रयोग होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम बघनी बहादुर के मजरा बहादुर निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि वह लखनऊ में रहते हैं। घर पर मंगलवार को पिता देशराज सिंह, मां, मेरी पत्नी कंचन सिंह, बेटी निशी सिंह व बेटा अंश सिंह मौजूद थे। रात करीब एक बजे मेरी पत्नी कमरे से बाहर बाथरूम आई तो बाहर जीने पर बैठे चार नकाबपोशों ने कंचन के गले पर चाकू रखकर धमकाया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर उनसे करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवर सोने की दो चैन, सोने का हार, तीन बड़ी बिछिया, एक झुमकी, एक झाला, मंगलसूत्र व नकदी लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना से पहले ग्रामीण दे रहे थे पहरा
अंकुर सिंह ने बताया कि घटना से पहले गांव में ग्रामीण पहरा दे रहे थे। बाबा देशराज सिंह से पहरा देने वालों ने हाल चाल लिया। तब तक घर में कोई घटना नहीं हुई थी। पहरा देने वालों के जाने के बाद घटना हुई। घर के बाहर साइकिल खड़ी थी, जिसपर चढ़कर उसी के सहारे चोर घर के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed