Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   It took an hour to cover a distance of 1.5 kilometers; the traffic system has gone haywire

Balrampur News: डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में लगा एक घंटा, यातायात व्यवस्था बेपटरी

Tue, 03 Nov 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
It took an hour to cover a distance of 1.5 kilometers; the traffic system has gone haywire
फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद
बलरामपुर। शहर की सड़कों पर मंगलवार को जाम का ऐसा झाम लगा कि डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लग गया। पीपल तिराहे से अंबेडकर तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। संतोषी माता मंदिर तिराहे के आसपास भी वाहन एक-दूसरे के पीछे फंसे रहे। दोपहिया वाहन चालक आगे निकलने के लिए कभी दाएं तो कभी बाएं रास्ता तलाशते रहे, जबकि कार और बड़े वाहन जाम में रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


जाम के चलते मरीजों को अस्पताल ले जा रहे परिजनों के साथ नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पैदल राहगीरों को सड़क पार करने के लिए भी काफी देर इंतजार करना पड़ा। बाजार में दुकानों के सामने ट्रकों की मौजूदगी से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


वीर विनय चौराहे पर जाम में फंसे प्रमोद कुमार ने बताया कि मरीज को लेकर निकलने पर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। ऐसे में मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो सकती है। प्रशासन को कम से कम अस्पताल जाने वाले रास्ते को जाम से मुक्त रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय जाने की जल्दी में जाम में फंसे राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। रोजाना समय से घर से निकलने के बावजूद कार्यालय पहुंचने में देरी हो जाती है।

दुकान के सामने वाहनों की कतार देखकर संजय शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ट्रक और बड़े वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं। इससे ग्राहक बाजार में आने से बचते हैं। व्यापार पहले ही प्रभावित है, ऊपर से जाम ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से भेजने के आदेश हैं तो फिर शहर के भीतर ट्रक क्यों आ रहे हैं।

रूट डायवर्जन के आदेश कागजों तक सीमित

तुलसीपुर और बढ़नी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हरिहरगंज से ललिया होते हुए बनकटवा की ओर भेजने का निर्देश है। वहीं, बलरामपुर, गोंडा और बहराइच की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए बनकटवा से ललिया होते हुए हरिहरगंज का मार्ग निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद शहर के भीतर ट्रकों की आवाजाही पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

व्यापारियों ने गोंडा और तुलसीपुर मार्ग पर भारी वाहनों को नगर में प्रवेश देने के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि दुकानों के सामने ट्रक खड़े रहने से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पाते। यदि निर्धारित मार्ग से भारी वाहनों को भेजने की जिम्मेदारी तय है तो फिर इसका पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है?

चेक प्वाइंट पर तैनाती, फिर भी नहीं थम रही भारी वाहनों की आवाजाही

परियोजना प्रबंधक इंजीनियर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भारी ट्रकों की आवाजाही रोकने में दिक्कत आ रही है। पहले लगाए गए गार्डों को हटाकर सिटी कार्ट, एमपीपी इंटर कॉलेज और पहलवारा के पास चेक प्वाइंट पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश जारी है।

इससे चेक प्वाइंट पर की गई निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था और यातायात व्यवस्था संभालने वाले विभागों के बीच बेहतर समन्वय नहीं होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

55 लोगों को नोटिस, चार की आपत्तियों में उलझी कार्रवाई

वीर विनय चौराहे से झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग तक नाले की तरफ हुए कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने करीब एक महीने पहले 55 लोगों को नोटिस जारी किए थे। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 2404 कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। नोटिस पाने वालों में चार लोगों ने आपत्ति दाखिल की है।

तहसीलदार सदर शशांक शेखर ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लंबित रहने से सड़क पर यातायात का दबाव कम करने की कोशिश भी आगे नहीं बढ़ पा रही है।


292.21 करोड़ रुपये से बन रहा 1.21 किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज

झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर 292.21 करोड़ रुपये की लागत से 1.21 किलोमीटर लंबे दो लेन के ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत कुल 35 पिलर बनाए जाने हैं। पहले पिलर की नींव के लिए खोदाई शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था को पहले चरण में 90 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सेतु निर्माण निगम ने करीब दो वर्ष में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद

फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद

फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद

फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद

फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद

फोटो-12-बलरामपुर के मुख्य डाकघर के पास जाम में फंसे लोग ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed