फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Islam gave the message of unity and brotherhood

Balrampur News: इस्लाम ने दिया एकता व भाईचारा का संदेश

Fri, 26 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Islam gave the message of unity and brotherhood
बलरामपुर। इस्लाम ने हमेशा गरीबों व असहायों की मदद करने व आपसी एकता व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया है। सभी मुस्लिम पुरुष व महिलाओं का पांचों वक्त नमाज पढ़ना फर्ज किया है। इसलिए आप सभी लोग नमाज और कुरान जरूर पढ़ें और हर व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करें।यह बातें बृहस्पतिवार की रात ईशा नमाज के बाद मोहल्ला बलुहा स्थित कालिया मस्जिद के पास आयोजित फजले रहमा कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि किछौछा शरीफ से आए पीर सैय्यद राशिद मक्की मिया ने कहीं। खानगाहे कादरिया देसा शरीफ गुजरात से आए सैय्यद मोहम्मद अली कादरी ने कहा की अल्लाह आपके हर गुनाह को माफ कर सकता है लेकिन मां-बाप के साथ बुरा बर्ताव करने वालों और नमाज न पढ़ने वालों को किसी भी दशा में माफ नहीं करता है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से आए मौलाना अफजल हुसैन ने कहा कि अल्लाह अपने रहमतों की बारिश उन्हीं लोगों पर करता है जो कुरान की तिलावत और पांचों वक्त की नमाज पढ़ते हैं। कांफ्रेंस के आयोजन करने वाले रहमानी नौजवान कमेटी के सदस्यों ने कान्फ्रेंस में आए गंजमुरादाबाद शरीफ के साहिबे सज्जादा हुजूर मारूफ मिया, पीरजादे नेवत मियां, शकिबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां, पप्पू मियां, सूफी मियां व साफी मिया सहित सभी अतिथियों और उलेमाओं को माला व साफा पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। रामपुर से आए शायरे इस्लाम ताहिर रामपुरी ने नातिया कलाम पेश किया। कॉन्फेंस से पूर्व सरकार फजले रहमा का कुल शरीफ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed