फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ishrat Jamal filed nomination from SP without getting ticket

Balrampur News: बिना टिकट मिले ही इशरत जमाल ने सपा से भरा पर्चा

Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ishrat Jamal filed nomination from SP without getting ticket
बलरामपुर। सपा ने अभी तक नगर निकाय के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके बाद भी शुक्रवार को बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए इशरत जमाल ने सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। तुलसीपुर व गैसड़ी नगर पंचायत में निर्दल के तौर पर दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं, सदस्य पद के लिए 25 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचीं इशरत जमाल ने सपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा। हालांकि उनके नामांकन में पार्टी प्रत्याशी होने का कोई प्रमाणपत्र नहीं था। इस पर उसे बाद में दाखिल करने को कहा गया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने अभी तक किसी को भी प्रत्याशी न बनाने की बात कही है।
विज्ञापन



वहीं, तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के तौर पर कहकशां फिरोज व कमरून निशा, गैसड़ी नगर पंचायत से गीता जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त जिले की पांचों निकायों में सदस्य पद के लिए 25 लोगों ने पर्चा भरा है। नामांकन के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक नजर में प्रत्याशियों की हैसियत
शपथ पत्र के आधार पर बलरामपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली इशरत जमाल इंटर पास हैं। वह इससे पहले भी पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अरबन एरिया में आठ लाख रुपये की कृषि भूमि, सिरसिया में पांच लाख रुपये का प्लाॅट, पुरैनिया तालाब में 40 लाख रुपये का मकान, वीर विनय चौराहे के पास 20 लाख रुपये की दुकान, टेढ़ी बाजार में रिहायशी मकान के अतिरिक्त कुल एक करोड़ 18 लाख रुपये की संपत्ति है। 30 हजार रुपये के अतिरिक्त तीन बैंक खातों में कुल 12288 रुपये व दो लाख 75 हजार रुपये के जेवरात हैं। तुलसीपुर से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाली कहकशां फिरोज की शिक्षा प्राइमरी तक है। 20 हजार नकदी के साथ ही उनके पास 61.2 लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed