फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Iron mesh will protect villagers from wild animals

Balrampur News: जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा करेगी लोहे की जाली

Thu, 20 Mar 2025 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Iron mesh will protect villagers from wild animals
बलरामपुर के बरहवा रेंज में लगाई जा रही लोहे की राड।-संवाद
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। जंगल के किनारे लोहे की जाली लगाकर जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा की जाएगी। तीन रेंजों में छह-छह किलोमीटर दूरी तक लोहे की जाली का सुरक्षा कवच लगाया जा रहा है। मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने में लोहे की जाली मददगार बनेगी। वन विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल से सटे गांवों में मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए लोहे का इंगल पर जाली लगाई जा रही है। खुला होने से जंगली जानवर गांवों में आ जाते हैं, जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। तेंदुआ, सूअर, नीलगाय, चीतल व हाथी अक्सर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। सोहेलवा जंगल से सटे कई गांवों में तेंदुओं का हमला भी बढ़ता जा रहा है। बनकटवा, तुलसीपुर व रामपुर रेंज में लोहे की जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जाली लग जाने से जंगली जानवर बाहर नहीं निकल पाएंगे। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि बनकटवा, रामपुर व तुलसीपुर रेंज में लोहे की जाली लगाने का कार्य कराया जा रहा है। सफलता मिलने के बाद अन्य रेंजों में भी लोहे की जाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed