फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   investigation,river

राप्ती नहर परियोजना के निर्माण में बंदरबांट का आरोप

Sat, 28 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
investigation,river
फोटो-1-बलरामपुर के मदरहवा भगवानपुर में ध्वस्त हुआ राप्ती नहर परियोजना का साइफ।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राप्ती नहर परियोजना के निर्माण में सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप क्षेत्र के लोगों ने लगाया है। सीएम को शिकायती पत्र भेजकर परियोजना के निर्माण की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राप्ती नहर परियोजना का निर्माण कराने में बलरामपुर क्षेत्र में करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मानकविहीन निर्माण से राप्ती नहर परियोजना का साइफन दो बार ध्वस्त होकर पानी में बह गया है। क्षेत्र के लोगों ने बारिश के समय में नहर में आने वाली बाढ़ के पानी से जिले के सैकड़ों के गांवों के तबाह होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मेराज अहमद, दुर्गा चरन यादव, सलमान खान, सिराज अहमद, इकबाल अहमद, अब्दुल रहीम, बाबूराम व संतोष कमलापुरी आदि ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गैसड़ी ब्लॉक के मदरहवा भगवानपुर गांव के पास राप्ती नहर परियोजना का साइफन दो बार ध्वस्त हो चुका है। निर्माण में मानक की घोर अनदेखी से दो बार पानी छोड़ते ही नहर की दीवार भरभराकर ढह गई है। मानक व गुणवत्ताविहीन निर्माण होने से पानी का तेज बहाव नहर की दीवार बर्दाश्त नहीं कर सकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2021 को बलरामपुर में सार्वजनिक सभा का परियोजना का लोकार्पण किया था, जिससे हार्ड ऐरिया वाले ब्लॉकों में किसानों को सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि राप्ती नहर परियोजना के निर्माण में की गई मानक व अनदेखी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन राप्ती मुख्य नहर परियोजना के निर्माण में सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है। यदि राप्ती मुख्य नहर परियोजना के दीवार का निर्माण कार्य ठीक ढंग से नहीं कराया गया तो बारिश के समय नहर में आने वाली बाढ़ के पानी से जिले के सैकड़ों गांवों में तबाही मच सकती है, इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। राप्ती मुख्य नहर परियोजना के निर्माण में जांच व कार्रवाई न होने पर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
अधिशासी अभियंता राप्ती नहर परियोजना सुुरेंद्र प्रसाद को अंदर की दीवार को मानक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। गैसड़ी ब्लॉक के मदरहवा गांव के पास सरयू नहर परियोजना की दीवार पानी छोड़ते ही दो बार ढह गई, इस बात की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई करके शासन को अवगत कराया जाएगा।- राम अभिलाष, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed