फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation into fake citizenship scandal reaches Nepal

Balrampur News: नेपाल तक पहुंची फर्जी नागरिकता कांड की जांच

Mon, 06 Jul 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Investigation into fake citizenship scandal reaches Nepal
फोटो-28-बलरामपुर के तुलसीपुर शीतलापुर में ​स्थित रिजवान गली।-संवाद
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े नेपाली नागरिकों को भारतीय पहचान दिलाने के मामले की जांच अब रफ्तार पकड़ रही है। इस मामले में 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच एजेंसियों ने विवेचना का दायरा सीमा पार तक बढ़ा दिया है। अब नेपाल के डांग जिले के अभिलेखों, विशेष रूप से मतदाता सूची और स्थानीय रिकॉर्ड का मिलान हो रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग की एक विशेषज्ञ टीम लगाई गई है। जो आनलाइन डाटा सर्च कर रही है। एसपी विकास कुमार ने दावा किया कि जल्द पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यदि संबंधित लोग नेपाल की मतदाता सूची में भी दर्ज मिलते हैं तो यह दोहरी पहचान और फर्जी दस्तावेजों के पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी साबित होगी। इसी कारण सीमा पार उपलब्ध अभिलेखों और स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विवेचना में अब पूर्व सांसद रिजवान जहीर के नेपाल में संभावित संपर्कों और प्रभाव की भी पड़ताल की जा रही है।जांच एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि क्या नेपाल में उनके राजनीतिक, सामाजिक या अन्य स्तर के ऐसे संपर्क थे, जिनका इस्तेमाल नेपाली नागरिकों को भारतीय पहचान दिलाने की प्रक्रिया में किया गया।
विज्ञापन

इस बात का पता भी लगाया जा रहा है कि भारतीय नागरिकता संबंधी दस्तावेज तैयार कराने, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और स्थानीय स्तर पर पहचान स्थापित कराने में किसी राजनीतिक संरक्षण या प्रभाव का इस्तेमाल तो नहीं हुआ। ताकि नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों को बेनकाब किया जा सके। पुलिस उन सभी का विवरण खंगाल रही है, जिन्होंने किसी भी स्तर पर आरोपियों की मदद की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय मददगारों के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाला जा रहा तीन दशक का पूरा रिकॉर्ड
विवेचना का सबसे अहम हिस्सा पिछले लगभग 30 वर्षों में तैयार हुए सरकारी अभिलेखों की पड़ताल होगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाएंगी कि सबसे पहले मतदाता सूची में नाम किस आधार पर दर्ज हुआ, निवास प्रमाणपत्र किस अधिकारी ने जारी किया, आधार कार्ड के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए और विभिन्न स्तरों पर सत्यापन किसने किया। यदि जांच में किसी सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सत्यापन अधिकारी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी बेचैनी
पूरे मामले में पूर्व सांसद का नाम जांच के दायरे में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी बेचैनी बढ़ने लगी है। चर्चा है कि यदि जांच में प्रभावशाली लोगों की भूमिका सामने आती है तो मामला केवल फर्जी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनीतिक संरक्षण और संगठित नेटवर्क की दिशा में भी बढ़ सकता है। इसके चलते ही आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed