फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Interstate vehicle thief gang busted, four arrested

Balrampur News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle thief gang busted, four arrested
बाइक चोरों के पास से पुलिस ने बरामद की दो बाइकें व दो हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। कोतवाली नगर की पुलिस एवं स्वाॅट टीम ने रविवार को अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो बाइक एवं दो हजार रुपये बरामद किए हैं। वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना नगर कोतवाली विमलेश कुमार सिंह व स्वाॅट टीम के प्रभारी श्यामलाल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोेतवाली नगर क्षेत्र के रानी तालाब मंदिर के पास दो मोटरसाइकिल से आ रहे चार लोगों को रोका। बाइक के संबंध में चारों लोगों के पास कोई कागजात नहीं मिला। मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था। चेचिस नंबर से ऑनलाइन वाहनों की जांच की गई तो पता चला कि बाइक का नंबर दूसरा है और वह नगर में रहने वाले दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज है। बरामद की गई एक बाइक की चोरी का मुकदमा भी दर्ज था। चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सोनू कनौजिया निवासी ग्राम गैंजहवा, शिवम जायसवाल उर्फ गोलू निवासी नीलकोठी कोतवाली देहात तथा सुगम सिंह उर्फ प्रियांशू प्रताप सिंह निवासी भगवतीगंज एवं अशोक यादव निवासी विशुनीपुर भगवतीगंज कोतवाली नगर के रूप में हुई है। इन लोगों के पास से दो हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। चारों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed