फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   International gateway will be built on the Nepal border of the district

जिले की नेपाल सीमा पर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार

Thu, 12 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
International gateway will be built on the Nepal border of the district
बलरामपुर। जिले की नेपाल खुली सीमा से जुड़े जरवा-कोयलाबास में भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग ने इसके लिए 97 लाख 79 हजार का बजट स्वीकृत किया है। प्रवेश द्वार का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

जिले की करीब 82 किलोमीटर लंबी खुली सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। करीब तीन दशक पूर्व जिले के जरवा क्षेत्र में जुड़ा नेपाल का कोयलाबास व्यापारिक शहर था। इस शहर को गरम मसालों के व्यापार के लिए जाना जाता था। करीब तीन दशक पूर्व पहाड़ों पर हुए भूस्खलन के कारण कोयलाबास शहर खंडहर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

अब फिर से यह शहर धीरे-धीरे आबाद होने लगा है। इस सीमा पर एसएसबी 9वीं वाहिनी की जरवा चौकी स्थापित है। यहां हर साल बढ़ी संख्या में स्थानीय लोग पर्यटन के लिए भी आते हैं। कोयलाबास से नेपाल के दांग शहर के लिए नेपाली बस सेवा भी संचालित है। प्रगाढ़ मैत्री संबंध होने के कारण अब प्रदेश सरकार ने यहां पर अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बताया कि प्रवेश द्वार के लिए लोकनिर्माण विभाग ने करीब 98 लाख का बजट स्वीकृत किया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरा होते ही प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed