{"_id":"62d6e5e3ceea0d464c3d996e","slug":"innocent-dead-body-found-in-canal-balrampur-news-lko640217836","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराता मिला मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराता मिला मासूम का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के दानीडीह गांव में मंगलवार सुबह सरयू नहर में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे का शव उतराता मिला। मासूम व उसकी मां को श्रावस्ती में सोमवार को उसके बड़े पिता ने नहर में फेंक दिया था। लोगों ने मां को तो बचा लिया था लेकिन मासूम तेज बहाव में बह गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललिया इंस्पेक्टर संतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे दानीडीह गांव के उत्तर में सरयू नहर में करीब डेढ़ वर्षीय मासूम का शव उतराता देख ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि शव श्रावस्ती के थाना सिरसिया के ग्राम सेहनिया निवासी ओंकार वर्मा के डेढ़ वर्षीय पुत्र अमरनाथ का है।
सिरसिया पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मासूम अमरनाथ तथा उसकी मां रेनू देवी (35) को सोमवार को रंजिश के चलते ओंकार के बड़े भाई रामउग्गर ने नहर में फेंक दिया था। आसपास के लोगों ने रेनू को तो बचा लिया लेकिन मासूम अमरनाथ नहर की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
इस संबंध में सिरसिया पुलिस ने राम उग्गर के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। ललिया इंस्पेक्टर ने बताया कि मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिरसिया पुलिस के साथ मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।