फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   India-Nepal friendship will deepen through Maitri Mahotsav

Balrampur News: मैत्री महोत्सव से गहरी होगी भारत-नेपाल की दोस्ती

Sat, 10 Feb 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal friendship will deepen through Maitri Mahotsav
बलरामपुर। भारत व नेपाल के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान राजकीय संग्रहालय इमलिया कोडर, तुलसीपुर व शहर के एमएलके पीजी कालेज में विभिन्न आयोजन होंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों देशों की संस्कृति की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

महोत्सव से भारत-नेपाल के संबंध को मजबूत बनाते हुए दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन से 1.59 करोड़ रुपये की बजट धनराशि भी स्वीकृत की गई है। महोत्सव में सीमावर्ती क्षेत्र के युवा व विद्यार्थियों के साथ प्रदेश की समृद्ध व संस्कृत विरासत को संरक्षित करने व देश प्रेम की भावना को प्रवाहित करने के लिए राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा। ताकि दोनों देशों के युवा विद्यार्थी अपने देश के संस्कृत को जान व समझ सकें।
विज्ञापन


----------------
आयोजन की तिथियां तय
महोत्सव के दौरान 18 व 19 फरवरी को राजकीय संग्रहालय इमिलिया कोडर व एमएलके महाविद्यालय में आयोजन होंगे। जबकि 21 फरवरी का आयोजन सत्यनारायण उच्च शिक्षण संस्थान तुलसीपुर में होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित संस्थानों के संचालन को आयोजन तरह से आयोजित किए जाने के लिए निर्देशित किया है। पर्यटन व संस्कृति विभाग इसमें पूरा सहयोग करेगा। विि
विज्ञापन
विज्ञापन

विविध आयोजन बनेंगे महोत्सव का आकर्षण

महोत्सव में दोनों देशों की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें अनादि भारतम की प्रस्तुति, रघुवीरा, भारतीय लोक नृत्य, व्यंजन एवं हस्तलित्य, भारत नेपाल परिधना, भारत-नेपाली फ्यूजन बैड शो, डांस ऑफ यूपी, हिंदी, भोजपुरी व नेपाली गायकों की प्रस्तुति, सांस्कृतिक यात्रा, नेपाली डांडिया, बांसुरी वाटू मारुनी नृत्यों की प्रस्तुति होगी। जिला पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इसके साथ ही महोत्सव में नेपाली नृत्य, नेकली तमांग समोह, फरुवाही नृत्य थारु लोक नृत्य, नमामि रामम कथा नृत्य नाटिकर व लोकप्रिय गायन के कार्यक्रम भी अलग छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed