फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Inculcate scientific attitude in children

Balrampur News: बच्चों में पैदा करें वैज्ञानिक दृष्टिकोण

Mon, 27 Feb 2023 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inculcate scientific attitude in children
बलरामपुर के बीआर कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरा में सम्मानित छात्रों के साथ शिक्षक व अन्य।
बलरामपुर। बीआर कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरा में सोमवार को भारत सरकार व दुर्गा कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्रों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ. मृदुल शुक्ल ने कहा कि भारत के हर गांव के बच्चे आने वाले कल के वैज्ञानिक बन सकते हैं। डॉ. पम्मी पांडेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास किया जाना आवश्यक है। संयोजक आशुतोष पाठक ने कहा की विज्ञान दुनिया को समझने और खोजबीन करने का एक सशक्त तरीका है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विज्ञान दल के राष्ट्रीय युवा शाखा अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा कि बच्चों के अंदर विज्ञान की अलख जगाने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर बसंत पांडेय, अधिवक्ता दिनेश पाठक, बलरामपुर विज्ञान यूथ क्लब युवा शाखा के अध्यक्ष सुभाष कसौंधन, बालिका टीम लीडर शिवपुरा नैंसी कसौधन, प्रधानाचार्या रोली सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें मिला सम्मान
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। निरुपमा पाठक को उत्सर्जन तंत्र, रचना पाठक को प्रकाश का अपवर्तन, कल्पना पांडेय को पवन ऊर्जा, विवेक पाठक को भारतीय तोप, आकाश वर्मा को प्रकाश का परावर्तन, महिमा मिश्रा को लोहे की कील से बना हुआ चुंबक व सलोनी पाठक को वायु प्रदूषण का प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed