{"_id":"643edee4ad2748e01a0256f5","slug":"in-the-last-election-voting-was-less-than-50-percent-in-four-wards-balrampur-news-c-13-1-189892-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बीते चुनाव में चार वार्डों में 50 प्रतिशत से कम हुआ था मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बीते चुनाव में चार वार्डों में 50 प्रतिशत से कम हुआ था मतदान
Tue, 18 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुुनाव को लेकर मैदान में योद्धा उतर चुके हैं। वह समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर दस्तक दे रहे हैं। इन सबके बीच मतदान प्रतिशत को बढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं है। 2017 के चुनाव में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चार वार्डों में 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था। अब इस बार यहां पर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की चुनौती है। इसके लिए जागरूकता पर फोकस किया जा रहा है।
बीते चुनाव में बलरामपुर नगर पालिका में सबसे कम 46.41 प्रतिशत वोट बस स्टेशन वार्ड में पड़े थे। यहां पर बीते चुनाव में सात प्रत्याशी थे। कुल 2825 मतदाताओं में से 1311 वोट पड़े थे। 24 वोट रद्द कर दिए गए थे। 1287 वोटों की गिनती के आधार पर परिणाम जारी किए गए थे।
दूसरे नंबर पर सब्जी मंडी वार्ड में 46.69 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। बीते चुनाव में यहां पर पांच प्रत्याशी थे। 2024 मतदाताओं में से 945 ने वोट डाला था। इसमें से 28 वोट निरस्त कर दिए गए थे। उस चुनाव में तीन मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया था।
विज्ञापन
तीसरे नंबर पर पूरबटोला पश्चिमी वार्ड में 46.78 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां पर तीन प्रत्याशी थे। 2236 मतदाताओं में से 1046 ने वोट डाले थे। इसमें से 15 वोट रद्द हो गए थे। 1031 मतों के आधार पर परिणाम जारी किए गए थे। चौथे नंबर पर तुलसीपार्क में महज 48.09 प्रतिशत ही वोटिंग हुई थी।
एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। लोगों को जागरूक करके मतदान का महत्व बताया जाएगा।