फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In the charge of intimidation, the constable appeared in line

Balrampur News: दबंगई का आरोप में आरक्षी लाइन हाजिर

Fri, 06 Mar 2026 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
In the charge of intimidation, the constable appeared in line
उतरौला। सब्जी मंडी में दबंगई का आरोप लगने के बाद कोतवाली में तैनात वरिष्ठ आरक्षी को एसपी विकास कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार को व्यापारियों ने आरक्षी के खिलाफ शिकायत की थी। इसी दौरान घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

एक सब्जी विक्रेता ने आरोप लगाया है कि वह चौराहे पर बने पुलिस बूथ के पास पटरी पर सब्जी की दुकान लगाता है। उसका कहना है कि संबंधित आरक्षी अक्सर बिना पैसे दिए ही सब्जी ले जाता था और विरोध करने पर धमकी देता था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आरक्षी अपनी कार से सब्जी मंडी पहुंचा। इसी दौरान सब्जी विक्रेताओं से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षी को अपने साथ लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ आरक्षी विक्रम बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed