फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In all schools, the Kovid-19 protocol should be followed.

माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यो को डीआईओएस ने दिया निर्देश

Mon, 08 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
In all schools, the Kovid-19 protocol should be followed.
बलरामपुर। राजकीय जिला पुस्तकालय में सोमवार को माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस ने बैठक की। बैठक में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन 10 फरवरी से शुरू कराए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने, एमडीएम संचालन व पठन पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का जिम्मा प्रधानाचार्यों को सौंपा है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन शुरु कराने का निर्देश दिया है।
जिले के चार राजकीय, 19 वित्तपोषित व 112 वित्तविहीन स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए प्रधानाचार्यों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना होगा। बच्चों के पठन पाठन की बेहतर व्यवस्था करनी होगी। स्कूलों में अनुशासन का पालन किया जाएगा। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष व एमपीपी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन कुमार पांडेय, राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा के प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी थारु विकास केपी सिंह, उमाशंकर सिंह व सहायक लेखाकार अंकित श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन लोकमान्य तिलक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश प्रताप सिंह ने किया। बैठक में छात्रवृत्ति व सड़क सुरक्षा आदि के बारे में भी चर्चा की गई। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्कूलों में खेलकूद कराने पर भी बल दिया गया। बैठक में मेजर एचपी वर्मा, केके सरोज व केपी यादव सहित सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed