Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Immediate action will be taken on power problems in the control room

Balrampur News: कंट्रोल रूम में बिजली समस्याओं पर होगा तत्काल एक्शन

Wed, 08 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Immediate action will be taken on power problems in the control room
फोटो-21- बलरामपुर ​स्थित अधीक्षण अ​भियंता विद्युत कार्यालय में बना कंट्रोल रूम। स्रोत विभाग
बलरामपुर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने एक अहम पहल करते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। अब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति में बाधा, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं की शिकायत सीधे कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम को तीन पालियों में संचालित किया जा रहा है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पहली पाली में अतुल श्रीवास्तव, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक द्वितीय पाली में प्रभात सिंह एवं रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक तृतीय पाली में कृष्ण बहादुर तैनात रहेंगे। यह लोग बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेंगे और समस्या का निस्तारण भी कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता चाहें तो कार्यालय पहुंचकर भी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली की बचत करें और ऊर्जा संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed