{"_id":"5ec152e98ebc3e904c798d45","slug":"ignou-students-will-study-through-online-class-balrampur-news-lko5219879112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन क्लास के जरिए इग्नू के विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन क्लास के जरिए इग्नू के विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर रविवार को ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कोरोना महामारी से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया गया।
क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र लखनऊ की निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह एवं सह निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों से कोरोना संक्रमण काल के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि सभी विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट से ई-ज्ञानकोष साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करके अध्ययन सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं। अपना एसाइनमेंट क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र की वेबसाइट पर जमा कर सकते है।
केंद्र समन्वयक डॉ. जेपी पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इग्नू के छात्र ई-ज्ञानकोष साइट के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. सतगुर प्रसाद, काउंसलर डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. सीमा सिन्हा, डॉ. आशीष लाल व डॉ. श्रीकृष्ण त्रिपाठी आदि ने भी सुझाव दिए।