{"_id":"5fc3c9ac8ebc3e9b8d708d91","slug":"if-the-accused-is-not-found-in-two-days-then-i-will-commit-suicide-with-my-daughters-balrampur-news-lko552387719","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में नहीं मिले आरोपी तो बेटियों संग करूंगी आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में नहीं मिले आरोपी तो बेटियों संग करूंगी आत्मदाह
विज्ञापन
बलरामपुर के कलवारी गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीते शुक्रवार की रात पत्रकार व उसके साथी की घर में जलाकर मारने की घटना अब तूल पकड़ने लगी है। रविवार को मृतक पत्रकार की पत्नी ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर घटना के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह अपनी बेटियों के साथ कलेक्ट्र्ेट परिसर में आत्मदाह कर लेंगी। पत्नी ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
यह बातें रविवार को ग्राम कलवारी स्थित अपने घर पर पति राकेश सिंह निर्भीक पत्रकार की पत्नी ने शवयात्रा से पूर्व मीडिया के सामने कही। उन्होंने कहा कि पति व उनके साथी पिंटू साहू की हत्या की गई है। इस हत्या में कई लोग शामिल हैं। घटना के पहले भी मेरे पति ने पुलिस व प्रशासन से अपने हत्या की आशंका जताई थी। यदि पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया होता तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता। घटना के बाद भी पुलिस ने न तो हमें सूचना दी और न ही परिजनों को बताया। पुलिस खुद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गई और पूछने पर भी काफी देर तक यह नहीं बताया कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरे पति बेबाक और स्पष्टवादी थे इसीलिए अपराधियों और भ्रष्टाचारियों ने उनकी सुनियोजित ढंग से हत्या की है।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि घटना के दोषी दो दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किए गए तो मैं अपनी दो मासूम बेटियों के साथ डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लूंगी। इसके अलावा अब मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जीवन यापन के लिए नौकरी व आर्थिक मदद भी दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सदर विधायक पल्टूराम ने विभा सिंह को दोषियों की गिरफ्तारी, नौकरी व आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का भी भरोसा परिजनों को दिलाया। विधायक के समझाने के बाद पत्नी व परिजन शांत हुए। वहीं रविवार को पत्रकार के शव का भारी सुरक्षा के बीच राप्ती नदी स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर एसडीएम सदर नागेन्द्र नाथ, सीओ आरआर सिंह, देहात कोतवाल आरएस यादव, नगर कोतवाल राजितराम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विहिप नेता की पत्नी ने भी दी तहरीर
बलरामपुर। बीते दिन पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के साथ जलकर मरे विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पिंटू साहू की पत्नी रूपांजलि साहू ने भी नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में पत्नी ने कहा है कि उनके पति सत्यम डीजे के नाम से अपना कारोबार करते थे। गत शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह पैदल ही चले गए तथा पूरी रात घर वापस नहीं आए। भोर में करीब तीन बजे पुलिस ने सूचना दी कि पत्रकार राकेश सिंह के घर ग्राम कलवारी में उनकी जलकर मौत हो गई है। घरवाले जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचकर उनकी पहचान की और पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनका दाह संस्कार कर दिया। रूपांजलि ने मांग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पति की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नगर कोतवाल राजितराम ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।