फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If I speak the truth, I will land in trouble: Brij Bhushan

सच बोलूंगा तो परेशानी में पड़ जाऊंगा : बृजभूषण

Thu, 11 Jun 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
If I speak the truth, I will land in trouble: Brij Bhushan
गोंडा। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विश्नोहरपुर स्थिति आवास पर पत्रकारोें से वार्ता करते हुए राम मंदिर दानपात्र प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बहुत बड़े लोग शामिल हैं और यदि वह अभी पूरी सच्चाई बता देंगे तो स्वयं बड़ी परेशानी में पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस विषय पर अधिक नहीं बोलना चाहते, लेकिन समय आने पर पूरे मामले का सच सामने रखेंगे।
विज्ञापन


कई दिनों बाद दिल्ली से गोंडा पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले लंबे समय से वह दिल्ली में महिला पहलवानों से जुड़े विवाद के कारण व्यस्त थे और उसी मामले को संभालने में लगे हुए थे। नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि किसी मंत्री के इस्तीफा देने से पेपर लीक की घटनाएं बंद नहीं हो जाएंगी।
विज्ञापन


उनके अनुसार पेपर लीक के पीछे एक संगठित तंत्र काम करता है, जिसमें कई स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। ऐसे मामलों में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री हर परीक्षा केंद्र या हर विभाग की निगरानी स्वयं नहीं कर सकता। इसलिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करना ही समस्या का स्थायी समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करते रहेंगे, तब तक भाजपा के सामने कोई बड़ी राजनीतिक चुनौती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed