{"_id":"63b5b79203a52017d71b7c4f","slug":"icy-wind-increased-melting-balrampur-news-lko6650652163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बर्फीली हवा से बुधवार को दिनभर लोग ठिठुरते रहे। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम कोहरा छाए रहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बसें व ट्रेनें सुबह देरी से चल रही हैैं।
पारा लुढ़कने से पूरे जिले में दो दिन से शीतलहर व गलन बढ़ गई है। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर बादल छाए रहे।
बर्फीली हवा चलने से गलन बरकरार रही। इससे लोग ठिठुरते रहेे। सड़कों व बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़भाड़ दिखी। कड़ाके की सर्दी के चलते जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापकर ठंड से बचाव की कोशिश करते दिखे। बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। शहर में गोंडा मार्ग स्थित राजू इलेक्ट्रिक स्टोर पर गीरज, हीटर, ब्लोअर व इलेक्ट्रिक केतली खरीदने के लिए बुधवार को ग्राहकों की भीड़ दिखी। दुकानदार ने बताया कि 450 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के विभिन्न क्षमता के हीटर उपलब्ध हैं। ब्लोअर 1100 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के उपलब्ध है। पानी गर्म करने के लिए गीजर व इलेक्ट्रिक केतली की भी बिक्री बढ़ी है। इसी तरह भगवतीगंज स्थित रवि इलेक्ट्रिक स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। बहराइच व तुलसीपुर मार्ग पर कंबल व ऊनी कपड़ों की दुकानें सजी हैं। जहां से लोग ऊनी कपड़े खरीदकर ठंड से बचने का उपाय कर रहे हैं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ का कहना है कि ठंड बढ़ने से सर्दी-जुकाम व बुखार होने की संभावना अधिक रहती है। अस्पतालों में इस समय सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। कोरोना का भी डर बना हुआ है। ऐसे में बचाव के लिए ठंड की मौसम में गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। लौंग, काली मिर्च, सोंठ, तुलसी की पत्ती, चाय पत्ती एवं गुड़ आदि का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पीएं। च्यवनप्राश व पौष्टिक आहार का सेवन करें। रजाई से निकलकर तुरंत कमरे से बाहर न निकलें।