फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Humidity and hot winds increased the difficulties

Balrampur News: उमस और गर्म हवाओं ने बढ़ाईं मुश्किलें

Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Humidity and hot winds increased the difficulties
बलरामपुर। जिले में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से गर्मी का असर तेज हो गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आमजन बेहाल नजर आए। शाम तक भी खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हवा की रफ्तार करीब आठ किमी प्रति घंटा और आर्द्रता 21 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। ऐसे में गर्मी के साथ-साथ सांस और थकान से जुड़ी दिक्कतें भी लोगों को महसूस हो रही हैं। दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहे। सुबह 11 बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और 12 से 4 बजे के बीच बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मजबूरी में बाहर निकले लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते नजर आए। कई जगहों पर राहगीर पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की तलाश में रुकते दिखाई दिए। तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। तुलसीपुर के चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है। कई लोगों को सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो रही हैं। जिला मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गिरधर चौहान ने कहाकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोग धूप में न निकलें और खूब पानी पीयें।
विज्ञापन


-------------------
प्रशासन अलर्ट, व्यापक इंतजाम

बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम विपिन कुमार जैन ने राहत व बचाव के उपाय किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जिसके बाद शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रोडवेज बसों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा कर लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। गर्मी से राहत देने के लिए जनपद में 137 सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क प्याऊ लगाए गए हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय और मेमोरियल अस्पताल में विशेष वार्ड और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed