{"_id":"6a60fcdfa3c8bae4ff0b693a","slug":"house-wall-collapses-on-bike-riders-three-youths-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152036-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइक सवारों पर गिरी मकान की दीवार, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइक सवारों पर गिरी मकान की दीवार, तीन युवक घायल
Wed, 22 Jul 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर के गुड़मंडी के पास गिरी जर्जर दीवाल ।-संवाद
बलरामपुर। शहर के भेली पड़ाव से महिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर बाइक सवारों पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल मलबा हटा कर इसमें दबे तीनों बाइक सवारों को बाहर निकालकर जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हेलमेट न पहने होने से तीनों के सिर पर चोट लगी है।
घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। नहरबालागंज निवासी साबिर (18 वर्ष) अपने मित्र फैजान (19 वर्ष) निवासी गोंडा तथा समीर (19 वर्ष) निवासी बहराइच के साथ एक ही बाइक से भेली पड़ाव से महिला अस्पताल की ओर जा रहे थे। साबिर ने बताया कि वह नहरबालागंज स्थित एक दुकान पर काम करता है। फैजान पिछले सात दिनों से शहर के गोविंदबाग स्थित अंधियारी बाग रोड पर अपनी बुआ शमा बानो के घर आया था, जबकि समीर सोमवार को ही गोविंदबाग निवासी अपनी नानी जहीरून के यहां पहुंचा था। तीनों जैसे ही भेली पड़ाव से आगे बढ़े, सड़क किनारे स्थित जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी। उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।