फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   hospatial

विजलेंस ने शुरू की स्वास्थ्य विभाग के घोटालों की जांच

Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hospatial
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में सीएचसी व पीएचसी की मरम्मत, दवा व उपकरण खरीद में करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच विजलेंस टीम ने शुरू कर दी है। घोटालों से जुड़े दस्तावेज सीएमओ कार्यालय से मांगे गए है। पहले इन घोटालों की जांच एसआईटी कर रही थी। विजलेंस टीम 2016 से लेकर 2020 तक सीएचसी व पीएचसी की मरम्मत तथा दवा व उपकरणों की खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच के दायरे में एक पूर्व विधायक सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी आ सकते हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के शासन काल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों के मेंटेनेंस तथा दवाओं व उपकरणों की खरीद फरोख्त में भारी अनियमितता बढ़ती गई थी। इस कार्य में एक पूर्व विधायक के परिवार से संबंधित कई फर्मों को भुगतान किया गया था। कैग टीम ने माना था कि स्वास्थ्य विभाग ने तमाम कार्यों का दस्तावेज व बिल आदि प्रस्तुत नहीं किया। जिससे यह प्रतीत होता है कि विभाग में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता को लेकर विधान सभा में सवाल उठाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2016 से लेकर 2020 तक देवीपाटन मंडल के चार जनपद बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच व श्रावस्ती के साथ सिदार्थनगर के स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत कार्य तथा दवा एवं उपकरणों की खरीद फरोख्त के कार्यो की जांच की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने कई बार जिले में आकर संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अधिकारियों ने कोई सहयोग नही किया। अब मामले की जांच एसआईटी के बजाए विजलेंस टीम को सौंपी गई है। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि विजलेंस टीम की तरफ से सीएमओ कार्यालय में फोन किया गया था। उस समय वह आफिस में न होकर फील्ड में थे। मामले में उनके द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। विजलेंस टीम को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed