फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High number of patients with fever, cold, and cough at the health fair

Balrampur News: आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज अधिक

Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
High number of patients with fever, cold, and cough at the health fair
फोटो-26-बलरामपुर में स्वास्थ्य​ ​शिविर का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर/हरैया सतघरवा/जरवा। छुट्टी के दिन रविवार को मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1829 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 822 पुरुष, 732 महिलाएं और 275 बच्चे शामिल रहे। अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर और डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:10 बजे तक 33 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। चिकित्साधिकारी ने बताया कि बारिश और तेज धूप के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने पीएचसी जोकहिया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र और दंत रोगों की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और परिवार नियोजन संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली कला में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गीता देवी (30) ने बताया कि उन्हें बुखार है और वह दवा लेने आई हैं। गुड़िया देवी (28) ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार के साथ खांसी भी है। शिवकुमार (25) ने भी खांसी और बुखार की शिकायत बताई।

मेले में लैब टेक्नीशियन रामनारायण कुशवाहा, फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, स्टाफ नर्स रीना यादव, वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र कुमार और हुकुमचंद आदि मौजूद रहे।

जरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में डॉ. सूरज चौरसिया ने मरीजों का उपचार किया। यहां दोपहर 1:10 बजे तक 32 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। स्टाफ नर्स रंजना और लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed