फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High-mast lights and solar-powered drinking water kiosks obstructing the overbridge construction will be removed

Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण की राह में आने वाले हाईमास्ट और सोलर प्याऊ हटेंगे

Wed, 16 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
High-mast lights and solar-powered drinking water kiosks obstructing the overbridge construction will be removed
बलरामपुर के बहराइच रोड पर लगे पोल। संवाद
बलरामपुर। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की राह में आ रहे हाईमास्ट, सोलर पंप, वाटर एटीएम और प्याऊ को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। सात स्थानों पर लगी इन सुविधाओं को हटाकर स्थानांतरित करने पर 52 लाख 23 हजार 238 रुपये खर्च होंगे। सुविधाओं की शिफ्टिंग से ओवरब्रिज निर्माण के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी और निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




निर्माण क्षेत्र में आने वाले 18 मीटर और 16 मीटर ऊंचाई के हाईमास्ट को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा पुरबटोला पुलिस चौकी के पास, पुरैनिया तालाब और बड़ा परेड ग्राउंड के पास लगे सोलर प्याऊ भी शिफ्ट किए जाएंगे। वीर विनय चौराहे के पास स्थित वाटर एटीएम को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं, चार सादा प्याऊ को शिफ्ट करने पर एक लाख तीन हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण शहर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। निर्माण में बाधा बन रही नगर पालिका की सुविधाओं को नियमानुसार दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शिफ्टिंग का कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ओवरब्रिज निर्माण में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed