फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Heart pain investigation started after 10 years

Balrampur News: 10 साल बाद शुरू हुई दिल के दर्द की जांच

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Heart pain investigation started after 10 years
गोंडा। स्वाशासी चिकित्सा महाविद्यालय के बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में 10 साल बाद हृदय संबंधी जांच की सुविधा शुरू हो गई। कोरोना के समय में खरीदी गई मशीनों को कोविड बिल्डिंग में स्थापित कर हृदयाघात के लक्षण की स्क्रीनिंग की जाएगी। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर ने शुक्रवार से ओपीडी की शुरुआत की है। जिससे हर रोज 50 से अधिक हृदयरोगियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से साथ हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की भीड़ भी अस्पतालों में बढ़ने लगी है। जिले में हर रोज करीब बीस लोगों को दिल का दौरा पड़ रहा है। लेकिन अस्पताल में हृदय संबंधी जांच व कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था न होने मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही थी।
विज्ञापन

तत्कालीन जिला अस्पताल परिसर में बने क्षेत्रीय निदान केंद्र में हृदय रोगियों की जांच के लिए टू-डी ईको व टीएमटी मशीनों की खरीद की गई थी। जो वर्ष 2013 में खराब होने के बाद कंडम घोषित कर दी गई। तभी से सिर्फ ईसीजी के सहारे हृदय रोगियों का इलाज चल रहा है। हृदय की बीमारी समय से न पता होने के कारण मरीजों को हृदयाघात की दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के माई सिटी में गोल्डन ऑवर में नहीं मिला इलाज हार्ट अटैक से दो युवकों की गई जान शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की नींद खुली। प्राचार्य ने कोरोना संक्रमण के समय खरीदी गई मशीनों का उपयोग करने की अनुमति देते हुए एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. एजाज हुसैन को ओपीडी में स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया।
कोविड बिल्डिंग के 11 नंबर कक्ष में स्थापित टू-डी इको कार्डियोग्राफी का प्रयोग दिल की संरचनाओं की वास्तविक गति को देखने के लिए किया जाता है। हृदय की 60 प्रतिशत से अधिक पंपिंग होने पर सामान्य माना जाता है जबकि 40 प्रतिशत पंपिंग पर दिल में दिक्कत होना बताया जाता है। वहीं 30 प्रतिशत से कम होने पर हार्ट अटैक की आशंकाएं बढ़ जाती है। इस जांच में दो से तीन मिनट का समय लगता है। टीएमटी में व्यक्ति को ट्रेड-मिल-मशीन पर तेज-तेज लगभग 5 से 10 मिनट चलाया जाता है। टेस्ट के दौरान धीरे-धीरे मशीन की स्पीड व एंगल बढ़ाते हैं। इस दौरान मरीज का ईसीजी मॉनीटर किया जाता है। यदि शुरू व बाद की ईसीजी में काफी अंतर पाया जाए तो टेस्ट को पॉजिटिव माना जाता है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने बताया कि हृदय संबंधी बीमारी की पहचान के लिए जांच की सेवा शुरू कर दी गई है। जल्द ही शासन स्तर से हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती कर मरीजों को उपचार शुरू कर दिया जाएगा। ठंड में हृदयरोगियों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article