{"_id":"6a4a90b08e1f04db0409b439","slug":"health-services-are-being-affected-due-to-the-dispute-between-two-staff-nurses-balrampur-news-c-99-1-brp1003-151136-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो स्टाफ नर्स के विवाद में प्रभावित हो रहीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो स्टाफ नर्स के विवाद में प्रभावित हो रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
Sun, 05 Jul 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में दो स्टाफ नर्स के विवाद में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि एक स्टाफ नर्स के पति की बाइक ही रात में जला दी गई। अब दोनों स्टाफ नर्स ने तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रही हैं।
स्टाफ नर्स अमरावती ने बताया कि उनकी वर्तमान तैनाती गुलरिहा हिसामपुर में है। वहां आवास की उचित व्यवस्था न होने के कारण वह रात में महराजगंज तराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सरकारी आवास में ही रहने आती हैं। अमरावती का आरोप है कि महराजगंज तराई में तैनात फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। दो जुलाई की रात को बाहर खड़ी उनके पति की बाइक को जला दी गई। इस शिकायत उन्होंने महराजगंज तराई थाने में दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ पीएचसी महराजगंज तराई के फार्मासिस्ट शिवपूजन और स्टाफ नर्स सुनीता ने एकजुट होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने स्टाफ नर्स अमरावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र शुक्ल व अशोक तिवारी ने कहा कि दोनों स्टाफ नर्स के विवाद में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया सारे प्रकरण जांच की जा रही है।