फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health department started operation of 44 ambulances

स्वास्थ्य विभाग ने 44 एंबुलेंस का संचालन शुरू कराया

Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Health department started operation of 44 ambulances
बलरामपुर। एनएचएम में शामिल करने और नौकरी सुरक्षित किए जाने की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का हड़ताल लगातार चौथे दिन जारी रहा। गुरुवार को एंबुलेंस कर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बड़ा परेड ग्राउंड में प्रदर्शन करते हुए एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चार दिनों से हड़ताल के बावजूद सरकार हमारी मांगों के प्रति पूरी तरह उदासीन है। कोरोनाकाल में जीवन खतरे में डालकर एंबुलेंस कर्मियों ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निवर्हन करने के बाद एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी सरकार ने खतरे में डाल दी है। एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी नई कंपनी को दे दी गई है। नई कंपनी ने नई भर्ती के लिए 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मांगा है। हम लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों ने मांग किया कि एंबुलेंस संचालन के कार्य में ठेका प्रथा बंद की जाए। सभी कर्मचारियों को एनएचएम में शामिल किया जाए। कोरोना काल में मरने वाले एंबुलेंस कर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। हम लोगों की नौकरी सुरक्षित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान रामशंकर सिंह, सूरज पांडेय, राज कुमार जायसवाल, शैलेंद्र मिश्र, सर्वेश्वर पाठक, प्रिंस सिंह, बुधराम वर्मा, रमेश मिश्र, अनुज कुमार व अभय आदि मौजूद रहे। एसीएमओ डा. बीपी सिंह ने बताया कि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस संचालन का जिम्मा स्वयं उठा लिया है।
गुरुवार को 108 की 24 एवं 102 की 20 एंबुलेंस का संचालन शुरु कर दिया गया है। सभी जिला अस्पताल एवं सीएचसी पर एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed