{"_id":"6a4a9141aac37ecb350ce214","slug":"health-check-up-of-1587-patients-at-arogya-mela-balrampur-news-c-99-1-brp1003-151129-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आरोग्य मेले में 1587 मरीजों की सेहत जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आरोग्य मेले में 1587 मरीजों की सेहत जांची
Sun, 05 Jul 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर में पीएचसी कौवापुर में मरीज देखते चिकित्सक ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। छुट्टी के दिन रविवार को मरीजों का इलाज करने के लिए 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1587 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 699 पुरुष, 642 महिलाएं व 246 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य मेले में 687 मरीज उल्टी-दस्त व बुखार से प्रभावित दिखे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारियों से बचाव के बारे में सुझाव दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में चिकित्साधिकारी डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.10 बजे तक यहां पर 32 मरीजों का उपचार हो चुका था। गौरा चौराहा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार मौर्य ने मरीज देखे। दोपहर एक बजे तक कुल 42 मरीज देखे जा चुके हैं। देवलहा के 14 वर्षीय प्रिंस ने बताया बुखार की दवा लेने आया हूं। डॉक्टर ने खून और बलगम जांच लिखा है। आकांक्षा (25) निवासी पिपरा बाजार बताया कि उन्हें कमजोरी है, चिकित्सक ने दवा लिखा है। मेले में फार्मासिस्ट सौरभ चौबे, बसंत मेहरा, जय किशन, अमर कुमार व मन्ना देवी स्वीपर मौजूद रहे।
ललिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में डॉ. कपिल देव ने मरीजों का उपचार किया। मेले में 97 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रामकुमार ने बताया कि उनके बच्चे को बुखार है, चिकित्सक को दिखाया है। मेले में फार्मासिस्ट रामनिवास, स्टाफ नर्स दीपा व स्टाफ नर्स जयप्रकाश यादव मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।