{"_id":"6114145e8ebc3e794e600a5f","slug":"health-balrampur-news-lko5909553108","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर दिया गया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीदत्तगंज में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में सीएचसी के अव्वल रहने पर खुशी जताते हुए और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने से यहां पर संसाधनों की कमी है इसके बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में सभी लोग सहयोग करें। अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करें। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के साथ अच्छा व्यवहार करें। कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाए। गर्भवती महिलाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। प्रसव के समय बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिलाया जाए।
आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में श्रीदत्तगंज सीएचसी का जिले में पहला स्थान होने पर खुशी जताते रिकार्ड और बेहतर करने की बात कही। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, वीपीएम आशुतोष शुक्ल, बीसीपीएम दिनेश कुमार, बीएएम राघवेंद्र, सोमेन्द्र व रिंकू सोनी आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद