फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Headmaster's salary stopped, summoned reply in three days

हेडमास्टर का रोका वेतन, तीन दिन में जबाब तलब

Sat, 10 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Headmaster's salary stopped, summoned reply in three days
बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर हेडमास्टर का अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। हेडमास्टर से तीन दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दो स्कूलों के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने डीसी निरंकार पांडेय के साथ सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुभागपुर व जोरावपुर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान प्रात: 11.30 बजे शिक्षक लोकनाथ कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाते हुए पाए गए।
विज्ञापन

शिक्षक ने बीएसए से बताया कि हेडमास्टर दिवाकर श्रीवास्तव व शिक्षिका तृप्ति पाठक छुट्टी पर हैं। उपस्थित व अन्य पंजिका कमरे में बंद थी जिसमें ताला लगा था उसकी जांच नहीं की जा सकी। एमडीएम भी बना हुआ नहीं पाया गया। कुछ बच्चों को ही जूते-मोजे व किताबें वितरित की गई। वायरिंग होने के बावजूद पंखा व बल्ब नहीं लगाया गया। एक जुलाई से 10 अगस्त के बीच मात्र चार से छह दिन ही एमडीएम बना है। फल व दूध कभी नहीं बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय अर्द्धनिर्मित है। स्कूल की रंगाई-पुताई भी नहीं कराई गई है। विभागीय कार्यों में लापरवाही व शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के कारण हेडमास्टर दीवाकर श्रीवास्तव का अगस्त माह का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक कर जबाब तलब किया गया है। बीईओ मनीराम वर्मा को शौचालय पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्राथमिक विद्यालय जोरावरपुर में सभी शिक्षक व शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कराते हुए पाए गए। किताब, जूता-मोजा बांटा गया है लेकिन 26 बच्चे जूता छोटा होने के कारण नहीं पा सके है। खेल का सामान भी खरीदा गया है। स्कूल में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed