{"_id":"602bc7e48ebc3ee90413df98","slug":"he-hanswahini-gnanadayini-amb-vimal-mati-de-balrampur-news-lko5650845117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी अंब विमल मति दे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी अंब विमल मति दे...
विज्ञापन
लरामपुर। जिले में वसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर वीणा वादिनी की पूजा अर्चना की गई। विद्यालयों में भी मां सरस्वती की पूजा व हवन करके विद्यार्थियों ने विद्या का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान स्कूलों में हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी अंब विमल मति दे... स्तुति गूंजती रही।
एमएलके पीजी कॉलेज में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरके सिंह व मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह ने किया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा कर सभी के कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में डॉ. प्रर्मिला तिवारी, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. राघवेंद्र सिंह व डॉ. अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे। बलरामपुर चीनी मिल में भी वसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल, नीता गुप्ता, दीपाली अग्रवाल व बीएन ठाकुर आदि ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कर्मियों एवं किसानों के कल्याण की कामना की। बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, शशी श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने हवन एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. केके शुक्ल, डॉ. केके राना व अनीता चौहान आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा व शिक्षकों ने हवन एवं सरस्वती पूजन करके विद्यार्थियों को विद्या व बुद्धि प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुयश कुमार ने प्रांगण में मां सरस्वती की की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी कराई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। डीआईओएस गोविंद राम के निर्देश पर जिले के सभी माध्यमिक व राजकीय विद्यालयों में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजकीय विद्यालयों के कला अध्यापकों ने स्केच से मां सरस्वती का चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, माडर्न इंटर कॉलेज, जीसस एंड मैरी स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, सीएमएस इंटर कॉलेज, बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका विद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर सहित उतरौला, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, हरैया सतघरवा, गौरा चौराहा, रेहरा बाजार एवं तुलसीपुर के विद्यालयों में भी वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया।
अकीदतमंदों ने मांगी दुआ
मोहल्ला गदुरहवा स्थित बाबा हुर्रमत शाह के आस्ताने पर वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाबा के मजार पर जवाबी कव्वाली, कुल शरीफ, गागर चादर का जुलूस एवं लंगर का आयोजन किया गया। वसंत पंचमी को देखते हुए मजार को रंगीन झालरों व पीले रंग के झंडे से सजाया गया।
कुल शरीफ में अकीदत मंदों ने मुल्क की सलामती एवं आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए दुआ भी की। इस अवसर पर आस्ताना कमेटी के संरक्षक डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी, सेक्रेटरी हकीम निसार वारिस, पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व सपा जिला महासिचव इकबाल जावेद, अब्बास अली, मोहम्मद शमी व बाबा रईश शाह सहित तमाम अकीदत मंद मौजूद रहे। मथुरा बाजार स्थित दरगाह पीर हनीफ में वसंत पंचमी पर गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली।
दरगाह शरीफ पर वसंत मेले का उद्घाटन गद्दीनशीन बाबा शहनवाज शाह ने फीता काटकर किया। इसी तरह हरैया ब्लॉक के सोनपुर में हजरत नौगजा शाह, रमहत उल्लाह अलैह के मजार पर वसंत पंचमी के दिन भव्य मेले का आयोजन किया गया। बाबा के मजार पर गागर व चादरपोशी करके लोगों के कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर मुनीर अहमद, दिनेश कुुमार शुक्ल व शैलेंद्र कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।