फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hazrat Imam Hussain's birthday celebrated with great pomp

Balrampur News: धूमधाम से मनाई हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश

Mon, 03 Feb 2025 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Imam Hussain's birthday celebrated with great pomp
नगर ​स्थित बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर हजरत इमाम हुसैन के यौमे पैदाइश (जन्मदिवस) पर फातिहा पढ़
बलरामपुर। अल्लाह के प्यारे नबी मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके छोटे भाई हजरत गाजी अब्बास की यौमे पैदाइश धूमधाम से मनाई गई। अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर मुल्क की तरक्की और लोगों की सलामती के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भागलपुर बिहार से आए सैय्यद फराज यादगार शाह ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने दुनिया को सच्चाई और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने केक काटकर हजरत इमाम हुसैन और हजरत गाजी अब्बास का जन्मदिन मनाया। इसके बाद आस्ताने पर महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। कव्वालों ने इमाम हुसैन की शान में कई कलाम पेश किए। अकीदतमंदों को केक और तबर्रुक बांटा गया। देर रात कुल शरीफ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आस्ताना कमेटी के चीफ सुपरवाइजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी, सचिव हकीम निसार वारिस, सैय्यद मोहम्मद बिन जावेद, अब्बास अली सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, मेराज वारसी, बाबा रईस शाह, बाबा रफीक शाह व सैय्यद अमीर शाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


लंगर का हुआ आयोजन
नगर के तिकोनिया पार्क के पास हजरत इमाम हुसैन और उनके छोटे भाई हजरत गाजी अब्बास के जन्मदिवस के मौके पर लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में सैकड़ों अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed