{"_id":"65cd032b8f390010c101669c","slug":"havan-puja-was-celebrated-on-vasant-panchami-blessings-sought-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106918-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वसंत पंचमी पर रही हवन पूजन की धूम, मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वसंत पंचमी पर रही हवन पूजन की धूम, मांगा आशीष
Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वसंत पंचमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आशीष मांगा। इस अवसर पर सभी प्रमुख मंदिरों के साथ ही स्कूलों में भी मां सरस्वती का पूजन कर बच्चों की पाटी पूजा की रस्म को पूरा कर मां से विद्या एवं बुद्धि का आशीर्वाद मांगा गया।
इस अवसर पर देवीपाटन व बिजलेश्वरी देवी मंदिर पर विशेषतौर पर बच्चों का मुंडन कराने वालों की भीड़ रही। लोगों ने बच्चों का मुंडन कराने के बाद मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से विद्या एवं बुद्धि का विकास होता है। इसी मान्यता का पालन करते हुए बुधवार को एमएलएके महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, एमपीपी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह, बाल भारती इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. देवेश श्रीवास्तव, गुरुकुल एकाडमी प्रबंधक उमेश मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर एवं कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालयों में हवन पूजन कर मां सरस्वती की आराधना की गई। इस अवसर पर कई स्कूलों में बाल मेला के साथ बच्चों से जुड़ी विभिन्न खेलकूद व नृत्य गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ।