फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Had he been a Muslim instead of a minister's son, Yogi would have got the bulldozers operated: Owaisi

मंत्री के बेटे की जगह दूसरा दोषी होता तो बुलडोजर चलवा देते योगी: ओवैसी

Sun, 10 Oct 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Had he been a Muslim instead of a minister's son, Yogi would have got the bulldozers operated: Owaisi
सम्मेलन को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। लखीमपुर कांड में यदि केंद्रीय मंत्री के बेटे के अलावा कोई मुसलमान दोषी होता तो योगी उसके घर पर बुलडोजर चलवा देते। अखिलेश यादव को मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है उन्हें केवल मुसलमानों का वोट चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को किसान इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के मैदान में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शोषित व वंचित समाज सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि मनकापुर से सादुल्लहनगर आने वाली सड़क में पांच हजार गड्डे हैं। योगी राज में सड़कों की यही हकीकत है।
विज्ञापन

उतरौला विधान सभा में 45 फीसदी लोग निरक्षर हैं। हमने यहां से पढ़े लिखे आई सर्जन डॉ. अब्दुल मन्नान को टिकट दिया है ताकि लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो सके। लखीमपुर में पांच किसानों को गाड़ी से रौंदने वाले केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्रा को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इनकी जगह यदि कोई मुसलमान दोषी होता तो योगी अब तक उसके घर पर बुलडोजर चलवा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में पुलिस के द्वारा मारे गए मनीष गुप्ता के घर अखिलेश यादव 21 लाख देते हैं। वहीं उन्नाव में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए सब्जी विक्रेता फैसल के घर अखिलेश यादव गए ही नहीं। वह मुसलमानों के नाम पर राजनीति करते हैं और उनसे ही भेदभाव भी रखते हैं।
यहीं से विधायक रहे मुसलमान आरिफ अनवर हाशमी जो कि जेल में है अखिलेश उनके ऊपर हो रहे जुर्म के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मुसलमानों से एआईएमआईएम के साथ एकजुट होने की अपील की।

जनसभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता शौकत अली, इसरार अहमद, सलमान मलिक, राम नेवास शुक्ला, इरफान पठान व शाइस्ता जबी ने भी संबोधित कर विपक्ष पर करारा हमला बोला। मौके पर जिलाध्यक्ष नुरुद्दीन, इरफान खान, शफीक शोला, आजम बेग, दानिश, फराज, सलमान, रहमान व कलीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed