फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Guru Purnima festival celebrated in Devipatap, Diksha given to disciples

Balrampur News: देवीपाटप में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व, शिष्यों को दी गई दीक्षा

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima festival celebrated in Devipatap, Diksha given to disciples
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूजन के बाद मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने शिष्यों को दीक्षा दी। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार की रात उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी की आराधना के बाद माता काली, गुरु गोरक्षनाथ व ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीठाधीश्वर गुरु के आसन पर विराजमान हुए। भक्तों और पीठ के शिष्यों ने गुरु की चरण वंदना कर व तिलक लगाकर दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पीठाधीश्वर ने गुरु पर्व पर आए शिष्यों को सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उन्हें दीक्षा प्रदान की। इस अवसर पर बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, एसडीएम मंगलेश दूबे, सीओ राघवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अरुण देव आर्य, अरुण गुप्ता, दिलीप गुप्ता व श्याम तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम उदासीन संगत गेल्हापुर में महंत बृजानंद जी महराज ने पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा आयोजित भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पौत्री अंजलि मिश्रा, भाजपा अवध क्षेत्र के सहसंयोजक विनय कुमार मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोमती त्रिपाठी, श्रीराम पांडेय, कुलदीप सिंह, चंदन पांडेय, शशिकांत त्रिपाठी व नगर कोतवाल विमलेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed