फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Graduation exams at MLK PG College from today

Balrampur News: एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक की परीक्षाएं आज से

Tue, 09 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Graduation exams at MLK PG College from today
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 24 जनवरी तक चलेंगी। इस दौरान करीब सात हजार परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए की मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 8:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर एक से चार बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 5000 छात्र मुख्य परीक्षा तथा 2000 छात्र बैक पेपर में शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा प्रणाली को शुचिता पूर्ण और नकलविहीन बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पांडेय और सह-परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल की निगरानी में सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय मॉनिटरिंग के साथ परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed