फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Governor will visit the district on 26th, administration is on alert

Balrampur News: 26 को जिले के दौरे पर आएंगी राज्यपाल, प्रशासन अलर्ट

Sat, 22 Mar 2025 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Governor will visit the district on 26th, administration is on alert
बलरामपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 26 मार्च को जिले के दौरे पर आएंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एमएलके महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक राज्यपाल का कार्यक्रम होगा। दो घंटे के कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बच्चों, महिलाओं व युवाओं को संबोधित करके उन्हें किट आदि का वितरण करेंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल का हेलीकाॅप्टर पुलिस लाइन में 26 मार्च को सुबह 8.55 बजे उतेरगा। वहां से सड़क के रास्ते राज्यपाल का काफिला एमएलके महाविद्यालय में पहुंचेगा। महाविद्यालय में बच्चों, महिलाओंं व युवाओंं से जुड़े विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टाॅल का निरीक्षण करके राज्यपाल महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को खिलौनों की किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, टीबी मरीजों को पोषण पोटली व घरौनी आदि का वितरण करेंगी। डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed