फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government stands with flood victims: Chief Minister

बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री

Thu, 11 Jul 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government stands with flood victims: Chief Minister
बलरामपुर के उतरौला रोड पर कार्यक्रम के दौरान बच्ची को चॉकलेट ​खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ।-स्रोत
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बलरामपुर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। स्थानीय जन प्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं। प्रशासन गांव-गांव लोगों को राहत पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह व सात जुलाई को नेपाल व उत्तराखंड में भीषण अतिवृष्टि के कारण 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे करीब 15 से 17 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी व शाहजहांपुर से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिले भी बाढ़ से असमय प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बाढ़ बचाव के कार्य समय से प्रारंभ किए थे। अक्सर इन क्षेत्रों में बाढ़ अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर में आती थी। गत वर्ष अक्तूबर माह में भी बाढ़ आई थी। लेकिन, इस बार बाढ़ जुलाई के पहले सप्ताह में ही आ गई। इससे फसलों को व्यापक नुकसान हुआ। आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। लेकिन, सभी विभाग पहले से अलर्ट थे, इसलिए जनहानि कम हुई। समय से तैयारी के कारण श्रावस्ती में नदी में फंसे 11 लोगों को पीएसी की टीम ने रेस्क्यू करके बाहर निकालने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर की बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है। शहर में भी पानी घुस गया है। लगभग चार से पांच दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। कई गांवों में आवागमन बंद सा हो गया। मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रशासन को इस बारे में निर्देशित किया था कि नौकाओं की व्यवस्था कर लें। प्रभावित परिवारों को फूड पैकेट व राहत पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बाढ़ के दौरान अगर कोई जनहानि होती है तो तत्काल आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पशु हानि व फसल हानि पर तत्काल अनुमन्य सहायता देने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर में 50 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। इसमें 32,700 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल है। यहां पर एनडीआरएफ के साथ ही प्रशासन की टीम लगी हुई है। पीड़ितों को प्रशासन राहत पहुंचा रहा है। जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसाती पानी संक्रमित होता है। ऐसे में पहले उसे छान लें, फिर गर्म करें। इसके बाद उसमें क्लोरीन की गोली डालें। जिससे किसी भी प्रकार की विषाणु जनित बीमारी से बचा जा सके। स्वास्थ्य टीम को भी इसके लिए लगाया गया है।

इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, कैलाशनाश शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article