फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gorakhpur-New Delhi special train gets approval

Balrampur News: गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को मिली मंजूरी

Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-New Delhi special train gets approval
बलरामपुर। गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच नई विशेष ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का संचालन बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा और सीतापुर होते हुए किया जाएगा। रेलवे द्वारा इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है, जिससे लंबे समय से सीधी ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा के विशेष प्रयासों से विशेष ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं नई दिल्ली से यह ट्रेन बुधवार व रविवार को गोरखपुर के लिए चलेगी। ट्रेन का संचालन 7 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक किया जाएगा और कुल 28-28 फेरे लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के संचालन से बलरामपुर समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। खासतौर पर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अब तक इस रूट के यात्रियों को अन्य मार्गों से होकर लंबी यात्रा करनी पड़ती थी। सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। कहाकि भविष्य में इस रूट पर अन्य ट्रेनों के संचालन की भी संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed