{"_id":"679d1789ee164d8c3007abd4","slug":"gonda-and-achalpur-chaudhary-team-entered-the-next-round-balrampur-news-c-99-1-slko1019-120325-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गोंडा व अचलपुर चौधरी की टीम ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गोंडा व अचलपुर चौधरी की टीम ने अगले दौर में किया प्रवेश
Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सादुल्लानगर (बलरामपुर)। क्षेत्र के अचलपुर चौधरी गांव में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्टार वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में साबरपुर गोंडा ने जमदाशाही संतकबीर नगर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे खेलों का आयोजन करना काफी सराहनीय कार्य है। खेलों के आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अचलपुर चौधरी व जमदाशाही संतकबीर नगर के बीच खेला गया। साबरपुर गोंडा की टीम ने जमदाशाही संतकबीर नगर की टीम को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे मुकाबले में अचलपुर चौधरी ने दौलतपुर को 1-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आयोजक बनवारी लाल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भोपाल रेलवे, मुरादाबाद, आजमगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व साईं हास्टल मुजफ्फरनगर की टीमों के बीच मुकाबला होगा।