{"_id":"6ace764ee956f504ee0de9a8","slug":"goddess-chandraghanta-worshipped-on-the-third-day-of-navratri-devotees-thronged-temples-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156319-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Tue, 13 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के बड़ा पुल चौराहे पर सजे पंडाल में पूजा करते श्रद्धालु ।-संवाद
- फोटो : 1
तुलसीपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से लेकर नगर के झारखंडी मंदिर तक सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने मां पाटेश्वरी को अक्षत का भोग लगाकर विशेष पूजन किया। मंदिर परिसर स्थित नौ देवियों के दरबार में भी अनुष्ठान किए गए। मंदिर की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में अक्षत वितरित किया गया। मान्यता है कि मां पाटेश्वरी का अक्षत प्रसाद भक्तों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया और अपने परिजनों के लिए भी अक्षत लिया। पुजारी विशिष्ट नाथ योगी ने मां की आराधना को तप, संयम और साधना का प्रतीक बताया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं अर्चना ने कहा कि मां के दर्शन से मन को शांति मिलती है।
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर, कालीथान और समय माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। उतरौला के ज्वाला महारानी मंदिर, पेहर बाजार के दुर्गा माता मंदिर, तुलसीपुर के नई देवी मंदिर और महुआ के करिया दुर्गा मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर मां से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
पूजा पंडालों में जुट रही भक्तों की भीड़
शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर के स्वाभिमानपुरम मोहल्ले में स्थापित चांदी की मां वैष्णो का दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां शाम को भजन-कीर्तन और आरती में महिलाओं की भारी भीड़ जुट रही है। इसके अलावा गुड़मंडी, चूड़ी बाजार, चौक उत्तर लाइन, बड़ापुल चौराहा, भगवतीगंज, पहलवारा, सिविल लाइंस और स्टेशन मोड़ स्थित पूजा पंडालों में भी शाम छह बजे से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहता है।

फोटो-25-बलरामपुर के बड़ा पुल चौराहे पर सजे पंडाल में पूजा करते श्रद्धालु ।-संवाद- फोटो : 1