{"_id":"6ace7769fd60dc4fe50008f1","slug":"student-vandana-appointed-as-womens-police-station-in-charge-emphasizes-reaching-a-consensus-in-domestic-disputes-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156294-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छात्रा वंदना बनीं महिला थाना प्रभारी, घरेलू विवाद में सहमति बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छात्रा वंदना बनीं महिला थाना प्रभारी, घरेलू विवाद में सहमति बनाने पर दिया जोर
Tue, 13 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के महिला थाने में पीड़िताओं की शिकायत सुनती छात्रा बनी प्रभारी निरीक्षक ।-स्र
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाने में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वंदना वर्मा को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान वंदना ने जनसुनवाई की और घरेलू विवाद से जुड़े दो मामलों में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उतरौला की एक महिला ने पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी महिला ने अपने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए। वंदना ने दोनों मामलों में आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर दिया। सहमति नहीं बनने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महिला थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा ने महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
महिला थाना प्रभारी पूनम यादव ने छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं और अपराधों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देहात की छात्राओं के साथ वार्डेन शिरीन ने भी छात्राओं को जागरूक किया। महिला सिपाही मनप्रीत कौर, रवीना कुमारी, सरिता रावत और ब्रजांती रावत समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस से सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी।