फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Obtained a second passport after concealing details of the first one

Balrampur News: पहले पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर बनवाया दूसरा

Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Obtained a second passport after concealing details of the first one
बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के हुसैनाबाद ग्रंट निवासी राजू की ओर से दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पासपोर्ट संबंधी जांच में पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर रेहरा बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ से मिले पत्र के आधार पर मामले की जांच की गई। इसमें सामने आया कि राजू ने वर्ष 2018 में पासपोर्ट संख्या एस6623005 बनवाया था। इसमें उसका नाम राजू, जन्मतिथि चार अप्रैल 1971, पिता का नाम बिचनू और माता का नाम कृष्णा देवी दर्ज था। पता ग्राम व पोस्ट हुसैनाबाद, रेहरा बाजार, बलरामपुर दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2023 में राजू ने दूसरा पासपोर्ट संख्या वाई8752246 बनवाया। इसमें भी नाम राजू और जन्मतिथि चार अप्रैल 1971 दर्ज थी। हालांकि, पिता के नाम की वर्तनी में अंतर था। दूसरे पासपोर्ट में पत्नी का नाम प्रभावती और पता ग्राम व पोस्ट हुसैनाबाद ग्रंट, बलरामपुर दर्ज था। आरोप है कि दूसरे पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय पहले से जारी पासपोर्ट के तथ्यों को छिपाया गया और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एवं पासपोर्ट नोडल अधिकारी विशाल पांडेय के निर्देश पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई। रेहरा बाजार थाने में 12 अक्तूबर को उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव की ओर से दी गई तहरीर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) तथा पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(बी) के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान दस्तावेजों और दोनों पासपोर्ट में दर्ज विवरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed