फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Golden card will be free at common service centers

कामन सर्विस सेंटरों पर भी मुफ्त बनेगा गोल्डन कार्ड

Thu, 04 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Golden card will be free at common service centers
बलरामपुर। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिले में 10 से 24 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 66 हजार 131 परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब कामन सर्विस सेंटरों पर भी आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड मुफ्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के जिला सूचना प्रबंधक विदेह पांडेय ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक चलने वाले अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। अभियान के दौरान जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों (सीएचसी) व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के एक लाख 20 हजार 675 लक्षित परिवारों के 6 लाख तीन हजार 375 लाभार्थी है। जिले में एक लाख 30 हजार लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। इस तरह आयुष्मान योजना की प्रगति जिले में 21 प्रतिशत है। इस योजना में बलरामपुर जनपद प्रदेश में 18वें एवं देवीपाटन मंडल में प्रथम स्थान पर है। सबसे अच्छी प्रगति श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 43 फीसदी एवं सबसे खराब प्रगति तुलसीपुर ब्लॉक में 15.9 फीसदी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 66 हजार 131 लक्षित परिवार ऐसे है जिनमें एक भी गोल्डन कार्ड नहीं बना है। ऐसे परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए जिला स्तरीय आयुष्मान टीम की तरफ से माइक्रो प्लान भी तैयार किया गया है। माइक्रो प्लान के आधार पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व सुपरवाइजर कैंप के माध्यम से लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाएंगी।

जिला सूचना प्रबंधक ने यह भी बताया कि कामन सर्विस सेंटरों पर अभी तक गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को 30 रुपये देना पड़ता था। पैसा देने के कारण लोग कार्ड नहीं बनवाते थे। अधिक से अधिक लाभार्थियों का कार्ड बने इसके लिए कामन सर्विस सेंटर व नेशनल हेल्थ के बीच करार हुआ है। इस करार के तहत अब कामन सर्विस सेंटरों पर भी लाभार्थियों का मुफ्त कार्ड बनाया जाएगा। कामन सर्विस सेंटरों को फीस का भुगतान अब भारत सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed