फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   golden card

181433 गोल्डेन कार्ड वितरित कर देवीपाटन मंडल में बलरामपुर अव्वल

Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
golden card
बलरामपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत एक लाख 81 हजार 433 गोल्डन कार्ड वितरित कर बलरामपुर देवीपाटन मंडल में अव्वल रहा है। इस योजना के तहत जिले में 8 हजार 879 मरीजों का इलाज भी किया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रबंधक विदेह पांडेय ने बताया कि आयुष्मान योजना से आच्छादित एक लाख 20 हजार 675 परिवारों में से एक लाख 81 हजार 433 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। गोल्डन कार्ड वितरण के मामले में बलरामपुर जनपद देवीपाटन मंडल में पहले स्थान पर और उत्तर प्रदेश में 20वें स्थान पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के तीन सरकारी जिला स्तरीय अस्पताल, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो एसएसबी हॉस्पिटल एवं नौ निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से जिले में अब तक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 8 हजार 879 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। इनमें से 8 हजार 656 मरीजों के इलाज में खर्च हुए 5 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान संबंधित अस्पतालों को किया जा चुका है। शेष 223 मरीजों के इलाज में हुए खर्च का भुगतान भी शीघ्र ही करा दिया जाएगा।

अस्पतालों में बनवाएं गोल्डन कार्ड
आयुष्मान योजना के लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर गोल्डन कार्ड बनवा लें। गोल्डन कार्ड के बिना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। गोल्डन कार्ड होने पर लाभार्थी को योजना से संबद्ध किसी भी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed