{"_id":"64c7eea393c65581480e04de","slug":"girls-become-self-sufficient-by-getting-higher-education-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1533-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनें बेटियां
Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई में बेटियों को दी जा रही जानकारी।
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय राजकीय हाईस्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साक्षरता पर जोर देते हुए बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया गया।
तहसीलदार परमेश कुमार ने शिविर को संबाेधित करते हुए कहा कि साक्षरता की दृष्टि से बलरामपुर जनपद काफी पिछड़ा हुआ है। यहां महिला साक्षरता की स्थिति और भी खराब है। छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आय व जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का तरीका भी बताया। कहा कि छात्रवृत्ति हासिल कर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें, तभी जीवन में सफलता मिलेगी।
प्रधान प्रतिनिधि गणेश सोनी ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। हाईस्कूल व इंटर में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से सम्मानित करने के साथ आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। सभी लोग इसका लाभ उठाकर उच्च शिक्षा अवश्य हासिल करें।
विज्ञापन
शिविर में प्रधानाध्यापक राम बचन, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, प्रताप चंद्र पटेल, शिव प्रकाश वर्मा, कानूनगो ओम प्रकाश व लेखपाल राम निवास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।