फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Frightened by the threats of moneylenders, the old man committed suicide by jumping into the river

Balrampur News: सूदखोरों की धमकी से सहमे बुजुर्ग ने नदी में कूदकर दी जान

Fri, 13 Jun 2025 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Frightened by the threats of moneylenders, the old man committed suicide by jumping into the river
-बलरामपुर के रोवारी के पास घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस ।-संवाद
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। सूदखोरों की धमकी से सहमे क्षेत्र के चीलही खुर्द रेवारी गांव निवासी रमेश सिंह (61) ने राप्ती नदी में कूदकर जान दे दी। मृतक के पुत्र रजनीश सिंह ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रजनीश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता रमेश सिंह मूल रूप से गोंडा के परसपुर के आटा पूरे जुड़ावन गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2005 से वह अपने ननिहाल बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र के चीलही खुर्द रेवारी में आकर सपरिवार रहने लगे थे। परसपुर के आटा पूरे जुड़ावन गांव के ही रहने वाले रिश्तेदार हरिकिशोर सिंह सूद पर रकम देते हैं। पिता ने करीब पांच साल पहले हरिकिशोर सिंह से पांच लाख रुपये लिए थे। यह रकम बेटी की शादी और घरेलू जरूरतों के लिए ली थी।
विज्ञापन

रजनीश का कहना है कि उनके पिता ने पांच लाख रुपये के साथ ही ढाई लाख रुपये ब्याज भी दे दिया था। इसके बावजूद और रकम मांगी जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम हरिकिशोर सिंह के पुत्र ओम प्रताप सिंह उर्फ पंडित सिंह, सुरेंद्र सिंह और बृजेश सिंह घर आए और 10 लाख रुपये बकाया होने की बात कहने लगे। पिता गिड़गिड़ाते रहे कि पूरी रकम व ब्याज दे दिया है। अब और पैसे नहीं दे पाएंगे। इसके बावजूद आरोपी धमकाते रहे। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे परेशान होकर रात 12 बजे पिता कहीं चले गए। काफी तलाशने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला।शुक्रवार को राप्ती नदी में उनका शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रजनीश सिंह की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।

बेटा बोला- पुलिस के संपर्क में थे आरोपी
एएसपी विशाल पांडेय व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो रजनीश ने पूरे मामले की जानकारी दी। रजनीश ने कहा कि तीनों आरोपी पुलिस के संपर्क में थे। पुलिस चाहती तो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती थी। रजनीश के साथ ही गांव के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed